न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान झारखण्ड की पहली झलक दिखी। इस झांकी में बाबा बैद्यनाथ धाम का मॉडल और धरती आबा भगवान बिरसा झांकी में विराजमान हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पूरा देश ही नहीं, विदेश में दिखेगा झारखंड का वैभव। इसके अलावा, झारखंड सरकार ने पहली बार स्वदेशी चिकित्सा पर जोर दिया है। इसलिए झारखंड गठन के 22 साल बाद पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में आयुष विभाग की झांकी को शामिल किया गया है।
बता दें, गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर इस बार 23 झांकियां शामिल की गयी हैं। इन झांकियों में झारखंड राज्य की झांकी भी शामिल है।
राजपथ नहीं, अब कर्तव्य पथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर, 2022 को राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ कर दिया है। कर्तव्य पथ का विधिवत उद्घाटन भी हो चुका है। इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू तक कहते हैं, इसे कर्तव्य पथ कहा जाता है। कर्तव्य पथ की कुल लंबाई तीन किमी से ज्यादा है। 26 जनवरी को पहली बार इसी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की झांकी निकलेगी।
यह भी पढ़ें: Andaman Nicobar: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप, जानिए क्या हैं सभी के नए नाम