घाटे में चल रही FIITJEE पूरे देश से अपना कारोबार समेट चुकी है। झारखंड में भी इसने अपने सेंटर बंद कर दिया है। लेकिन सेंटर के बंद हो जाने से छात्र परेशान हो गये हैं। राजधानी रांची में तो FIITJEE के सेंटर बंद होने से छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी सदमे में है। संस्थान के सेंटर्स के अचानक बंद हो जाने से रांची में सैकड़ों छात्रों का भविष्य संकट में आ गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्रों के करोड़ों रुपए डूब गये है। कुछ अभिभावकों ने तो FIITJEE के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। FIITJEE संस्थान के कई स्थानीय अधिकारियों को प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि FIITJEE प्रत्येक बच्चे 2 से 4 लाख रुपये तक की भारी-भरकम फीस वसूलती थी। खबरों के अनुसार, राजधानी में करीब 500 से ज्यादा बच्चों ने FIITJEE संस्थान से दाखिला लिया था। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक रांची में अभिभावकों के करोड़ संस्थान में फंस गये हैं।
यह सिर्फ रांची और झारखंड की कहानी नहीं है, यह पूरे देश की कहानी है। पूरे देश में अभिभावकों ने FIITJEE पर केस दर्ज करा रखा था। नोएडा में तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संस्थान के 300 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज भी कर दिया है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुम्भ में अडाणी के सेवाभाव का जवाब नहीं