FIH Pro League: हॉकी इंडिया ने सोमवार को FIH प्रो लीग के लिए 22 सदस्य भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है जिसमें झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित किए गए. डिफेंडर में ओलंपियन निक्की प्रधान, वहीं मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे तथा फॉरवर्ड में संगीता कुमारी चयनित की गई. जहां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे विगत कई वर्षों से सीनियर भारतीय महिला टीम से खेलते हुए ओलंपिक तक खेल चुकी हैं. संगीता कुमारी पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई है.

निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली है, सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़की छापर की तथा संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के करना गुड़ी नवाटोली के रहने वाली है.

तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश मांझी, पी टोप्पो, सुनील तिर्की, वेद प्रकाश, अल्शन किड़ो, बसंत बा, बलबीर प्रसाद, फादर बेनेदिक कुजुर, फादर पौलूस बागे, प्रतिमा बारवा, तारिणी कुमारी, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवर, सुभीला मिज सहित हॉकी सिमडेगा के सभी सदस्यों ने बधाई दी है.
ये भी पढ़ें – WhatsApp के इस Emoji को भेजने पर हो सकती है जेल और लाखों का जुर्माना, अभी पढ़ें पूरी खबर