शादी में डांसर से हो गया प्यार और स्टेज पर भर दी मांग

bihar orchestra weading

पटना: बिहार में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। एक युवक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसे आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़की से प्यार हो गया। उसने मौके पर ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया और उसे अपनी पत्नी बना लिया। लड़के के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।

बिहार में शादियों का सीजन

बिहार में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी आर्केस्ट्रा में एक लड़की नाच रही थी। युवक को यह लड़की पहली नजर में ही पसंद आ गई। युवक लड़की से इतना प्रभावित हुआ कि उसने बिना देर किए स्टेज पर चढ़ गया। उसके हाथ में सिंदूर था। उसने सबके सामने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह उसने लड़की को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढें: पेंशनधारियों को एक ही साथ मिलेगा 3 माह का पेंशन, झारखंड के 11.80 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सौगात