न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) ने जानकारी दी है कि टोल प्लाजा पर उसके टोल कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। NHI के अनुसार फास्टैग के जरिए 2022 में कुल टोल संग्रह 46 फीसदी बढ़ा है। 2022 में टोल कलेक्शन 50,855 करोड़ रुपये रहा। बता दें, टोल प्लाजा पर 2021 में फास्टैग से यह कलेक्शन 34,778 करोड़ रुपये रहा था। एनएचएआई के अनुसार इस दौरान किसी एक दिन का सर्वाधिक टोल संग्रह 24 दिसंबर 2022 को 144.19 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था।
फास्टैग से वाहन चालकों को हुई समय की बचत
NHI ने टोल संग्रह में हुए फायदे को गिनाने के साथ यह भी बदाता कि फास्टैग की मदद से वाहनों के टोल प्लाजा पर इंतजार का समय काफी घटा है, क्योंकि इस व्यवस्था में शुल्क अदा करने के लिए टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है। बता दें, केन्द्र सरकार ने 16 फरवरी, 2021 से सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: राज्यपाल रमेश बैस ने मतदाता दिवस पर युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक