चाईबासा में नक्सलियों की टूटी कमर, पुलिस और CRPF ने भाकपा नक्सलियों के बंकर से बरामद किया असला बारूद का जखीरा

Chaibasa:  प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाडी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में आज दिनांक 02.05.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया, बामईबासा, गौबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 02.05.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली / पहाडी क्षेत्र में एक पुराने नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1. जिलेटिन का छड़-16 नग

2. डेटोनेटर-02 नग

3. फ्यूज-01 नग

4. अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम

5. कॉडेक्स के साथ केन आई०ई०डी०-03 नग (प्रत्येक 03 किलोग्राम)

6. लोहे का छड़-41 नग

7. पाइप-02 नग

8. तार-80 मीटर

9. बैटरी-02 नग

10. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. सी०आर०पी०एफ० 193 BN.

 

चाईबासा से राहुल शर्मा की रिपोर्ट