बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार,  बीजेपी कोटे से 7 विधायक बनेंगे मंत्री?

बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच महाशिवरात्रि के दिन नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आज शाम चार बजे बीजेपी के 7 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलायी जायेगी। नये मंत्री बनने वालों में जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें संजय सरावगी, सुनील कुमार कुशवाहा, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। दरअसल, चुनाव से पहले बीजेपी बिहार में अपना चेहरा मजबूत करने की जुगत में जुट चुकी है। बात भी सही है, कि बीजेपी के अन्दरखाने में कहीं न कहीं, नीतीश के नेतृत्व को लेकर अब गुपचुप तरीके से ही सही, सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारे में यह भी चर्चा है कि सीटों के गणित के हिसाब से बीजेपी कोटे से मंत्रिपद जो खाली थे, उन्हें आज भर दिया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि आज शाम चार बजे मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नीतीश कुमार वाली सरकार किस तरीके से राजद-कांग्रेस को सियासी बिसात पर औकात बता पायेगी।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भागलपुर आये। पूरे देश के किसानों को पीएम सम्मान राशि देने के बहाने उन्होंने बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बिहार को अन्य कई योजनाओं की सौगात दी, न सिर्फ सौगात दी, बल्कि बिहार को यह याद भी दिलाया कि केन्द्र में फिर से सरकार बनने के बाद मोदी 3.0 सरकार में बिहार को क्या-क्या मिला। इसका सीधा सम्बंध बिहार के आगामी चुनाव से निकाला जा सकता है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात की और बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल बढ़ गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नड्डा की बैठक में कैबिनेट के विस्तार को लेकर संभावित नामों पर चर्चा भी की गयी। नड्डा से मुलाकात के पश्चात मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन चुकी है। कैबिनेट विस्तार के लिए 5 मंत्रियों के नामों पर सहमति बनी है। जिनमें से 4 बुधवार सांय 4 बजे बिहार मंत्रिलमंडल में शामिल होने वाला है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे डाला है.

बता दें कि बिहार में कुल 30 मंत्री हैं, जिनमें सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम शामिल हैं। बिहार विधानसभा की संरचना को देखते हुए, कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री भी हो सकते है। इसका मतलब यह है कि अभी भी 6 पद खाली हो चुके है, जिन्हें नए मंत्रियों से भरा जाने वाला है। पार्टी नेताओं के मुताबिक 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में BJP कोटे से 2 डिप्टी सीएम सहित कुल 15 मंत्री हैं।

नीतीश सरकार के इस कैबिनेट विस्तार को इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा इन दिनों जातीय समीकरण को लेकर विशेष ध्यान दे रही है। जो कि आज शपथ लेने वाले मंत्रियों के चेहरों से ही स्पष्ट होता है। लेकिन एक सवाल यह है कि पीएम मोदी के बिहार दौरे और उसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नीतीश कुमार के साथ बैठक क्या एक सामान्य राजनीति का हिस्सा है, या फिर भाजपा बिहार में जदयू पर बढ़त लेना चाहती है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि आज बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के मंत्री शामिल नहीं होंगे। अगर सबकुछ सामान्य है तो फिर जदयू में ऐसा क्यों हो रहा है?

नीतीश कैबिनेट के विस्तार को वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा चुका है. ऐसा बोला जा रहा है कि इस विस्तार के माध्यम से सभी सामाजिक और जातीय समीकरण बैठाने का प्रयास भी किया है। बिहार में सत्ता पक्ष के राजनीतिक हालात कैसे हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जायेंगे। फिलहाल बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी और 28 मार्च तक चलने वाला है। बिहार का यह बजट सत्र भी बेहद खास हो होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल में बचाव के मोर्चे पर अब रैट माइनर्स की टीम, झारखंड के भी फंसे हैं चार श्रमिक