अंतरिक्ष से धरती की निगरानी करेगा ईओएस-08,  आज ही इसरो ने किया है प्रक्षेपित

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार को एसएसएलवी-डी3 से ईओएस-8 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। इसरो ने ईओएस-8 को धरती की निगरानी के लिए लॉन्च किया है। प्रक्षेपित किये गये राकेट में अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 के अन्दर एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भेजा गया है। दोनों  सैटेलाइट्स धरती से 475 किमी की ऊंचाई पर एक गोलाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाते हुए धरती की निगरानी करेंगे।

बता दें कि उपग्रहों का वजन 175.5 किलोग्राम है। ईओएस-08 में तीन पेलोड लगे हैं।इनमें इलेक्ट्रो आप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड (ईओआइआर), ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (जीएनएसएस-आर) और सीआइसी यूवी डोसीमीटर शामिल हैं।

ईओएस-08 की क्या होगी भूमिका?

  • ईओआइआर पेलोड को उपग्रह आधारित निगरानी, आपदा निगरानी, पर्यावरण निगरानी के लिए तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • जीएनएसएस-आर समुद्र की सतह की हवा का विश्लेषण, मिट्टी की नमी का आकलन, बाढ़ का पता लगाने के लिए रिमोट सेंसिंग क्षमता प्रदर्शित करेगा।
  • एसआइसी यूवी डोसीमीटर गगनयान मिशन में पराबैंगनी विकिरण की निगरानी करेगा।
  • एसआइसी यूवी डोसीमीटर गगनयान मिशन में पराबैंगनी विकिरण की निगरानी करेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग आज करेगा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान! झारखंड के लिए घोषणा कब?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *