न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
फोर्ब्स (Forbes) पत्रिका हर साल दुनिया के शीर्ष रईसों की सूची जारी करती है। इस साल की भी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारतीयों की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कुल भारतीय की कुल सम्पत्ति पिछले साल की तुलना में घटी है। ऐसा इसलिए भी हुआ कि पिछले साल अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे नम्बर के रईसों की सूची में शामिल थे, लेकिन इस साल जब यह सूची जारी हुई तब उनका पूरा साम्राज्य हिला हुआ है। जिसका असर भारतीय की कुल सम्पत्ति पर पड़ा है। हालांकि कई और भी भारतीय हैं, जिनमें अम्बानी ग्रुप भी शामिल है, जिनकी सम्पत्ति में इस बार गिरावट आयी है।
पिछले साल की सूची में थे 166 भारतीय इस साल बढ़कर हो गये 169
फोर्ब्स ने 2022 की जब सूची जारी की थी तब उनमें शीर्ष रईसों में 166 भारतीय अरबपति थे। लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 169 हो गयी है। यानी संख्या में तीन रईसों की बढ़ोतरी हुई है।
किस भारतीय रईस की सम्पत्ति में कितनी आयी गिरावट
पहले यह बता दे कि इस बार की सूची में जितने भारतीय हैं, उनकी कुल सम्पत्ति में पिछले साल की तुलना में 750 बिलियन डॉलर की कमी आयी है। 169 अरबपतियों की कुल सम्पत्ति 675 बिलियन डॉलर रह गई है।
अम्बानी ग्रुप- भारत और एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी वर्तमान में दुनिया के नौवें सबसे अमीर शख्स हैं। पिछले साल की तुलना में इनकी सम्पत्ति भी घटी है। 2022 की तुलना में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई। उनकी कुल संपत्ति 83.4 अरब डॉलर है।
अडाणी ग्रुप- हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद से अडाणी ग्रुप की सम्पत्ति में रिकॉर्ड गिरावट आयी है। अडाणी भले ही अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर है, लेकिन उनके नेटवर्थ में पिछले साल के तुलना में 90 बिलियन डॉलर की गिरावट आयी है। अडाणी फिर भी पोजिशन की रिकवरी करतेहुए वैश्विवक स्तर पर 24वें पायदान पर पहुंच गये हैं।
शिव नादर- सॉफ्टवेयर दिग्गज शिव नादर भारत में तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में बरकरार हैं। पर उनकी संपत्ति पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी घटी है। उनकी नेटवर्थ 25.6 अरब डॉलर है।
साइरस पूनावाला- वैक्सीन दिग्गज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक भारत में वर्तमान में चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनकी सम्पत्ति भी 7 फीसदी घटी है। वर्तमान में इनकी नेटववर्थ 22.6 बिलियन डॉलर है।
लक्ष्मी मित्तल– लक्ष्मी मित्तल 80 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इनकी सम्पत्ति में भी गिरावट आयी है।
राधाकिशन दमानी – रिटेल सेक्टर के दिग्गज राधाकिशन दमानी की संपत्ति घटकर 15.3 बिलियन डॉलर हो गई। दमानी दुनिया के दस सबसे अमीर भारतीयों में शामिल हैं, लेकिन वह छठे स्थान पर आ गए हैं।
दिलीप सांघवी – सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी एकमात्र भारतीय अरबपति हैं, जिनकी नेटवर्थ अपरिवर्तित रही है। उनकी संपत्ति 15.6 अरब डॉलर है।
फोर्ब्स की सूची में तीन भारतीय महिलाएं
रेखा झुनझुनवाला- अरबपत्ति के महिलाओं के वर्ग में स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 5.1 बिलियन डॉलर है।
रोहिका साइरस मिस्त्री- टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका साइरस मिस्त्री ने पहली बार फोर्ब्स की सूची में जगह बनाई है।
सरोज रानी गुप्ता- फोर्ब्स के अनुसार सरोज रानी गुप्ता 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सेल्फ मेड अरबपति हैं। 72 वर्षीय सरोज रानी अपने दिवंगत पति एसके गुप्ता के साथ एपीएल अपोलो ट्यूब्स की सह-संस्थापक भी हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूली शिक्षा में होंगे बदलाव, नई राष्ट्रीय Curriculum का प्री-ड्राफ्ट जारी, मांगे गए सुझाव