झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन का अवलोकन किया। बता दें कि रिम्स-1 रांची के कांके के सुकुरहुटू में प्रस्तावित है। इसी RIMS-2 की जमीन का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, भवन निर्माण विभाग क सचिव अरवा राजकमल मौजूद रहे। झारखंड सरकार ने रिम्स-2 के निर्माण के लिए दो साल का समय निर्धारित किया है। 15 दिन में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का लेआउट बनाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। दस एकड़ जमीन पर 1074 करोड़ रुपए की लागत से नये मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, (रिम्स-2) का निर्माण होना है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार ने कोरोना आपदा मे लूट का अवसर ढूंढा, भाजपा नेता अमित मंडल का बड़ा आरोप