Monsoon Season में घूमना किसे पसंद नहीं है, बारिश का मौसम ही कुछ ऐसा होता है जब धरती हरियाली के आवरण में रमणीक रूप धारण कर लेती है। पहाड़ी इलाके हों या मैदानी क्षेत्र या फिर उफनाती नदियां और समुद्र के नज़ारे, ये बरबस पर्यटन के शौकीनों को अपनी ओर खींचते हैं , लेकिन जितना खूबसूरत और सुहावना यह मौसम होता है, उतना ही कभी कभी यह वीभत्स रूप भी धारण कर लेता है, ऐसे में हमें घूमने के लिए प्लान बनाने के पहले किन बातों से अवगत हो जाना चाहिए, आइए जानते हैं।
उत्तराखंड
केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी जगहों के लिए उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध स्थल है। ‘देव भूमि’ कहे जाने वाली उतराखंड आज कल भारत में प्रलय का केंद्र बनी हुई है। 2013 में आये बाढ़ ने अब तक लोगों के दिलों में डर बना रखा है, लेकिन उसके बाद भी कई ऐसे लोग हैं Monsoon Season में उत्तराखंड घूमने आते हैं और बाढ़-भूस्खलन के शिकार हो जाते हैं।
सिक्किम
प्राकृतिक सुन्दरता से सैलानियों को अपनी और खींचता हुआ छोटा सा राज्य है सिक्किम। बरसात के दिनों में ये काफी घातक हो जाता है क्योंकि ये राज्य पृथ्वी के स्थल मंडल की उस जगह पर स्थित जहां प्लेट विवर्तनिकी में हर समय हलचल होती रहती है जिससे ये जगह भूकंप केंद्रित स्थानों की सूची में आता है। बरसात के दिनों में यहां भूस्खलन और बाढ़ के मामले आम हैं ।
चेरापूंजी
चेरापूंजी भारत के सबसे नमी वाले इलाके की सूची में पहले स्थान पर है, इसकी वजह है यहां होने वाली बरसात जिसका विश्व रिकॉर्ड है। स्थानीय लोगों के अनुसार चेरापूंजी में साल के 365 दिन बारिश होती है। गौरतलब है की बरसात में उसकी तीव्रता और बढ़ जाती है और पर्यटकों के लिए काल साबित हो जाती है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का एक बहुत सुन्दर राज्य है। पर आजकल इस राज्य पर भी उत्तराखंड की ही तरह प्रकृति ने अपने कोड़े बरसाना शुरू कर दिए हैं । हाल ही में यहां पर बाढ़ और भूस्खलन से काफी लोगो की जानें गई हैं इसलिए आपके लिए सुझाव है कि मॉनसून के इस सीजन में इन स्थानों की यात्रा से बचा जाए तो हित में होगा।
यह भी पढ़ें : BS Yediyurappa ने दिया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- मैंने पार्टी को यहां तक पहुंचाया