समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Diwali 2023: दिवाली की रोशनी से जगमग हुआ पूरा देश, राष्ट्रपति, पीएम और झारखंड सीएम समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Diwali 2023

Diwali 2023: देशभर में आज लोग रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहे हैं. इस दौरान देश रोशनी से जगमग कर रहा है और लोगों में उत्साह और उत्सव का माहौल है. इस मौके पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं.’ प्रधानमंत्री ने लिखा दिवाली का त्योहार सभी की जीवन में खुशियां, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए.

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं. Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.’

झारखंड के राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा- समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने काली पूजा और दीपावली की दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे। सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ। दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। शुभ दीपावली… आप सभी को काली पूजा की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। माँ काली की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूँ।‘

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: सौभाग्य योग में शुभ दिवाली आज, जानें पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2023