धनबाद पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त, शहर के चोर मस्त, हर दिन हो रही चोरियां

dhanabd news, dhanbad samachar, dhanbad latest news, dhanbad update

धनबाद पुलिस में जिला बल के अधिकांश जवान और पदाधिकारी चुनावी ड्यूटी पर जिले से बाहर देवघर एवं अन्य ज़िलों में चले गए हैं और इसका फायदा चोरों को मिल रहा है। आये दिन चोरी की घटनाएं घट रही है और पुलिस उन्हें पकड़ने में हांफ रही है।

ताजा घटना क्रम में धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर झारखंड मैदान के निकट अत्यंत लोकप्रिय नेताजी चाय दुकान में बीती रात चोरों ने शटर काट कर हजारों की नकदी एवं खाद्य सामग्री की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों एवं ओनर को उसे वक्त हुई जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ठीक से पेट्रोलिंग नहीं होने को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई।

धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद Alamgir Alam भेजे गये जेल, 14 दिन हो चुकी है पूछताछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *