न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के फिर मुख्यमंत्री बन गये हैं। देहरादून के परेड ग्राउड में इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों की उपस्थिति और पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पुष्कर धामी के साथ 8 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। पद और गोपनीयता की शपथ उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ साधु-संतों को आमंत्रित किया गया था। मंच पर उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ और गोवा के फिर से बनने वाले सीएम प्रमोद सावंत के साथ कई राज्यों के भाजपा पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।
पुष्कर धामी के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ
सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा
रितु खंडूरी बनेंगी पहली महिला स्पीकर
उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार कोई महिला स्पीकर दिखाई देंगी। राज्य को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।
उत्तराखंड के अब तक ये रह चुके हैं मुख्यमंत्री
- नित्यानंद स्वामी- 354 दिन (9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001)
- भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन (30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002)
- एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन (02 मार्च 2002-07 मार्च 2007)
- जनरल बीसी खंडूड़ी- दो साल 111 दिन (07 मार्च 2007-26 जून 2009)
- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- दो साल 75 दिन (27 जून 2009-10 सितंबर 2011)
- मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन (11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012)
- विजय बहुगुणा- एक साल 324 दिन (13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014)
- हरीश रावत- दो साल 55 दिन (01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016)
- राष्ट्रपति शासन- 25 दिन (27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016)
- हरीश रावत- एक दिन (21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016)
- राष्ट्रपति शासन- 19 दिन (22 अप्रैल 2016-11 मई 2016)
- हरीश रावत – 311 दिन (11 मई 2016-18 मार्च 2017)
- त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन (18 मार्च 2017-10 मार्च 2021)
- तीरथ सिंह रावत- 116 दिन (10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021)
- पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन (04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022)
यह भी पढ़ें: World Meteorological Day: बदल गयी है मौसम की चाल, बेमौसम हुईं गर्मी, सर्दी और बारिश