DGP अनुराग गुप्ता से प्रोबेशनरी IAS अधिकारियों ने की मुलाकात, पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, (DGP Anurag Gupta) झारखण्ड ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में परीक्ष्यमान (प्रोबेशनरी) IAS  पदाधिकारी  लोकेश वारंगे, आदित्य पाण्डेय,  कुमार रजत,  अर्नव मिश्रा एवं  अभिनव प्रभाश का स्वागत किया एवं पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में संक्षिप्त रूप से चर्चा की।

पुलिस महानिदेशक (DGP Anurag Gupta) झारखण्ड ने परीक्ष्यमान (प्रोबेशनरी)अधिकारियों को अपने संबोधन में प्रशासनिक समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली, नक्सल, साईबर क्राईम, पुलिस आसूचना तंत्र, महिला उत्पीडन, आपदा प्रबंधन, कानून/विधि व्यवस्था प्रबंधन एवं आन्तरिक सुरक्षा के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने परीक्ष्यमान अधिकारियो को सेवा के दौरान आनेवाली चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधान के विषयों में मागदर्शन दिया। साथ ही सभागार में उपस्थित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्ष्यामान पदाधिकारियो के साथ अपने-अपने विभागों के कार्यों के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी साझा की गयी।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, (DGP Anurag Gupta) झारखण्ड के अतिरिक्त डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान),  सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशि० एवं आधु०) झारखण्ड, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), अमोल विनुकांत होमकर पुलिस महानिरीक्षक (अभि०) झारखण्ड,  प्रभात कुमार पुलिस महानिरीक्षक (वि०शा०), असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक (अप०अनु०वि०) झारखण्ड, ए० विजयालक्ष्मी पुलिस महानिरीक्षक (प्रशि०), इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप महानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर, एस० कार्तिक, पुलिस उप-महानिरीक्षक (झा०स०पु०),  नौशाद आलम पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक), चंदन कुमार झा. पुलिस उप महानिरीक्षक (एस०आई०बी०), अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक (अभियान) एवं  नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक (एस०आई०बी०) उपस्थित थे।

 न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड

 ये भी पढ़ें : अडाणी फाउंडेशन के विशेष अभियान से 3000 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड