• India
Samrath chaudhary | झारखंड
झारखंड

बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार में नई सरकार बनने की कवायद के बीच इस वक्त बड़ी खबर खबर आ रही है. दरअसल बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. वहीं इससे पहले अभी थोड़ी देर पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे. अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा. यानि सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे.

पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है और अब इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मंत्रिमंडल को लेकर भी जल्द तस्वीर साफ हो सकती है.

बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. कल यानि 15 अप्रैल को बिहार लोक भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आ गई है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. सम्राट चौधरी का सीएम बनना लगभग फाइनल है.

You can share this post!

Comments

Leave Comments