• India
New York Airport Accident, Air Canada Express, LaGuardia Airport, Flight Incident, Aviation News | देश/विदेश
देश/विदेश

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, विमान और ट्रक की टक्कर में कई घायल

ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और ट्रक की टक्कर में कई लोग घायल। FAA ने सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप लगाया, जांच जारी।

ला गार्डिया हवाई अड्डा पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान रनवे पर एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रनवे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, विमान जमीन पर मूव कर रहा था, तभी अचानक रनवे पर मौजूद एक वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बचाव कार्य जारी

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।

सभी उड़ानों पर ‘ग्राउंड स्टॉप’

घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया है। यानी फिलहाल किसी भी विमान को उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

जांच के आदेश

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा और रनवे प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments