• India
Chaibasa blast, saranda ied blast, chaibasa news | झारखंड
झारखंड

सारंडा में IED ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अधिकारी की पहचान कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक के रूप में हुई है. घटना के बाद सुरक्षा बलों नें सतर्कता और बढ़ा दी है.

क्या है पूरा मामला

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा बल निशाना बने है. इस धमाके में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल अधिकारी को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है. कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ.

You can share this post!

Comments

Leave Comments