• India
agniveer bharti 2026, army recruitment, bihar army rally, muzaffarpur rally, indian army bharti, agnipath scheme, defence jobs, army gd technical, government jobs, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | बिहार
बिहार

Agniveer Bharti 2026; बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, 17 से 28 फरवरी तक सेना भर्ती रैली

मुजफ्फरपुर में Agniveer Bharti 2026 के तहत 17 से 28 फरवरी तक सेना भर्ती रैली होगी। 15 जिलों के 7046 शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी 5 पदों के लिए होंगे शामिल।

सेना क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय मुजफ्फरपुर (बिहार एवं झारखंड) के तहत इस बार 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली 17 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी।

मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल जाधव एसआरडी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पहले की तुलना में अधिक जिलों को शामिल किया गया है। पहले केवल आठ जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती ली जाती थी।

5 पदों के लिए होगी भर्ती

इस बार निम्नलिखित पांच पदों के लिए भर्ती की जाएगी—

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (10वीं पास)

  • अग्निवीर टेक्निकल (12वीं पास, PCM)

  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (12वीं पास)

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास)

  • अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट (नर्सिंग/सिपाही फार्मा)

कुल 7046 अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए रैली

यह भर्ती रैली केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को चक्कर मैदान में रिपोर्ट करना होगा, जहां जिला प्रशासन की निगरानी में बैरिकेडिंग समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन 15 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

एक ही रैली और मेडिकल टेस्ट

भर्ती बोर्ड के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने दो अलग-अलग श्रेणियों में आवेदन किया है, तो उसे केवल एक ही भर्ती रैली और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। रैली पूरी होने के बाद अंतिम विकल्प लिया जाएगा कि वह किस श्रेणी में शामिल होना चाहता है।

आउटरीच कार्यक्रमों से युवाओं को प्रोत्साहन

भर्ती महानिदेशालय के निर्देशानुसार, सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा विभिन्न विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी बटालियनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रशासन का मिल रहा सहयोग

भर्ती निदेशक कर्नल जाधव एसआरडी ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापक समन्वय स्थापित किया।

प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन सहायता, आधारभूत संरचना और सर्दी से बचाव सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments