रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण एक कंटेनर वाहन ने पीछे से ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में तुरंत आग लग गई।
हादसे के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से कंटेनर चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना के कारण घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू किया।