• India
palamu division, kumud sahay, new commissioner palamu, jharkhand ias transfer, jharkhand government, administrative reshuffle, palamu news, jharkhand news, ias officer appointment, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

लंबे इंतजार के बाद पलामू प्रमंडल को मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय बनीं नई कमिश्नर

झारखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया। एक साल बाद हुई स्थायी नियुक्ति से विकास कार्यों, राजस्व वसूली और प्रशासनिक समन्वय में तेजी आने की उम्मीद है।

पलामू। पलामू प्रमंडल को करीब एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी आयुक्त मिल गया है। झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी करते हुए कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया है।

कुमुद सहाय वर्तमान में सांख्यिकी निदेशालय की निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा वह जामताड़ा जिले की उपायुक्त (डीसी) रह चुकी हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से प्रभावी माना जाता है।

प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पलामू प्रमंडल में प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि पलामू के तत्कालीन आयुक्त बाल किशुन मुंडा 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से यह पद खाली था। मई महीने में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा को एक महीने के लिए पलामू प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी थी।

स्थायी आयुक्त की नियुक्ति से पलामू प्रमंडल में विकास योजनाओं की समीक्षा, भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, राजस्व वसूली और प्रशासनिक निगरानी में तेजी आने की संभावना है। साथ ही प्रमंडलीय स्तर पर योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त स्तर से ठोस दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है।

प्रशासनिक हलकों में कुमुद सहाय की नियुक्ति को पलामू प्रमंडल के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments