• India
hazaribag news, barkagaon news, jewellery shop loot, firing incident, jharkhand crime, robbery case, breaking news, local news, crime news, sudhir soni, jharkhand police, cctv investigation, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

हजारीबाग में बड़ी लूट, बड़कागांव के जेवर दुकान से 25 लाख की लूट, फायरिंग में युवक घायल

हजारीबाग के बड़कागांव डेली मार्केट में जेवर दुकान से 25 लाख की लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हजारीबाग (HAZARIBAG): जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने एक जेवर दुकान में लूटपाट के दौरान फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक को गोली लगने की सूचना है, जबकि अपराधी करीब 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार पहुंचे और जेवर दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सुधीर सोनी नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेजी से मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

You can share this post!

Comments

Leave Comments