• India
bokaro news, gomiya news, jharkhand news, elephant attack, wild elephant terror, gomiya elephant attack, bokaro elephant news, forest department, tribal area news, rural jharkhand, mahua tand news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

बोकारो के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात, 3 दिन में 5 लोगों की मौत

बोकारो के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर जारी है। 72 घंटे में 5 लोगों की मौत, कई घायल। ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग पर लापरवाही के आरोप।

बोकारो (BOKARO): झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक घर पर हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहले भी हाथियों ने ली थी तीन ग्रामीणों की जान

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे महज दो दिन पहले भी इसी इलाके में हाथियों ने घर में सो रहे तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला था। इस तरह बीते 72 घंटों के भीतर हाथियों के हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों में फूटा वन विभाग के खिलाफ गुस्सा

लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की समय पर सूचना नहीं दी जा रही और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव के लोग मशालें जलाकर और शोर मचाकर पहरा देने को मजबूर हैं, लेकिन हाथियों के झुंड के सामने ये उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं।

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, अलर्ट सिस्टम मजबूत करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रात गुजारने से भी डर रहे हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments