• India
bokaro, jharkhand, elephant attack, wild elephant terror, bokaro news, jharkhand news, forest department, human wildlife conflict, mahutatand forest, village news, rural jharkhand, elephant menace, breaking news, latest news, ground report, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

बोकारो में हाथियों ने मचाया तांडव! 3 बुजुर्गों की मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड के बोकारो जिले में जंगली हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, एक महिला गंभीर रूप से घायल। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप।

बोकारो (BOKARO): झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बोकारो जिले के महुआटांड़ वन क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव से सामने आया है, जहां सोमवार सुबह हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

सुबह-सुबह हुआ हाथियों का हमला

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह हाथियों का एक झुंड गांव के पास पहुंच गया। इसी दौरान खेत और आसपास के इलाके में मौजूद बुजुर्ग हाथियों की चपेट में आ गए। हमले में तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन महीने में आठ लोगों की जा चुकी है जान

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह आतंक कोई नई बात नहीं है। बीते तीन महीनों में इस क्षेत्र में हाथियों के हमलों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दर्जनों घरों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बड़कीपुन्नू समेत आसपास के कई गांवों में लोग लंबे समय से दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथियों के आतंक को लेकर कई बार शिकायत और आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि न तो हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की स्थायी व्यवस्था की गई और न ही गांवों में सुरक्षा इंतजाम किए गए।

मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने और घायल महिला के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही हाथियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावित इलाकों में गश्त, अलर्ट सिस्टम और स्थायी समाधान लागू करने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव में डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात के समय घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments