नहीं थम रहा दिउड़ी मंदिर विवाद, 29 सितंबर को होगा आदिवासी जनाक्रोश महारैली का आयोजन

deori mandir, deori temple

तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच सितंबर को ग्रामीणों ने मंदिर पर ताला बंदी कर दी थी। मंदिर परिसर में बैठक कर ट्रस्ट के विरोध में भड़काऊ भाषण दिये गये थे। इसके बाद पुलिस ने 18 लोगों पर नामजद और 100 अज्ञात लोगों के पर मामला दर्ज कराया था। दो आरोपी राधाकृष्ण मुंडा और पूर्ण चंद्र मुंडा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को पतरा मैदान में आदिवासी महाजुटान हुआ। इसमें सरना धर्म के गुरु बंधन तिग्गा, देवकुमार धान, प्रेम शाही मुंडा भी शामिल हुए। 29 सितंबर को टोड़ांग मैदान में आदिवासी जनाक्रोश महारैली का आयोजन होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *