Deoghar Flight: देवघर से रांची की हवाई शेड्यूल हुआ जारी। DGCA की अनुमति के बाद एयरलाइंस कम्पनी दी ग्रीन झंडी। 17 फरवरी से रांची से देवघर की नियमित फ्लाइट उड़ने की संभावना। देवघर एयरपोर्ट निर्देशक संदीप ढींगरा ने दी जानकारी।
दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. डीजीसीए की अनुमति के बाद एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने देवघर से रांची की हवाई सेवा की शेड्यूल जारी कर दी है. इंडिगो की शेड्यूल के अनुसार 17 फरवरी से रांची से देवघर नियमित फ्लाइट रहेगी. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का शेड्यूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग तेजी से होने लगी है.
इसे भी पढें: Demo Of RVM: क्या है रिमोट वोटिंग मशीन, आखिर विपक्ष को क्यों है आपत्ति