Deoghar News: देवघर में फ्लैट देने के नाम पर चार्टर्ड अकाउंटेंट से लाखों की ठगी और 10 लाख रुपया रंगदारी माँगने का मामला सामने आया। गिरिडीह निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रभाष दत्ता ने पुष्पेंद्र नारायण सिंह और रविन्द्र नारायण सिंह के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है।
वहीँ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी पुष्पेंद्र नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी रविन्द्र नारायण सिंह फरार है।वही गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र नारायण सिंह ने खुद को बेकसूर बताया है। बता दें कि पीड़ित प्रभाष देवघर जिला में सी.ए .का प्रैक्टिस करते है।
इसे भी पढें: जबलपुर न्यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 13 की हालत अत्यंत गंभीर