न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
एमसीडी चुनाव के फाइनल नतीजे आ गये हैं। नतीजे वैसे ही आये जैसा कि एक्जिट पोल में जाहिर किया गया था। कुल 250 सीटों में से आप ने 134 सीटों पर कब्जा कर बहुमत के साथ MCD पर कब्जा जमा लिया। वहीं, 15 वर्षों तक MCD कब्जा जमाने वाली BJP 104 सीटों के साथ जीत से काफी पीछे रह गयी। लेकिन सबसे अधिक दुर्गति तो Congress की हुई है। BJP के साथ बड़ी जीत का दावा करने वाली Congress तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सकी। Congress को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ा। निगम चुनाव में इस जीत से आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है।
दिल्लीवासियो, आई लव यू टू – अरविन्द केजरीवाल
एमसीडी चुनाव में बंपर जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को संबोधित किया। इस जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त अनोखे अंदाज में उन्होंने व्यक्त किया। उन्होंने दिल्लीवासियों को ‘आई लव यू टू’ बोलकर अपना आभार जताया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ‘आज दिल्ली के बेटे, अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे खरा उतरूं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को लेकर दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: National Small Industries Corporation ने Walmart के साथ किया MoU, सूक्ष्म और लघु उद्योग को मिलेगा लाभ