रांची के धुर्वा में हुई कार से मौत का हुआ खुलासा, कार चालक ने ही जान बूझकर किया था इस घटना को अंजाम

रांची के धुर्वा सेक्टर थ्री के पास शुक्रवार को जिस कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार विवेक कुमार सोनी और सोमा सरकार घायल हुई थी, यह हादसा था या हत्या। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार चालक ने जान बूझकर इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल विवेक और कार चालक कुंदर गिरि की आपसी रंजिश थी। जिस वजह से उसकी उसकी हत्या की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक कुंदर गिरि को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में विवेक के पिता सूरज कुमार सोनी ने धुर्वा थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। विवेक के पिता कहना है कि उनका बेटा अपने काम से वापस लौट रहा था। तभी आरोपी कार चालक ने उसे और सोमा को कार से धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पुत्र का पैर कार में फंस गया, जिसे 100 मीटर तक कार चालक घसीटते हुए ले गया। जिससे उनके पुत्र का पैर शरीर से कट कर अलग हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग उनके पुत्र व सोमा को अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। विवेक के पिता का कहना है कि चार महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान ही कुदंन ने विवेक को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, धुर्वा पुलिस का कहना है कि आरोपी कुंदन को रविवार को जेल भेजा जाएगा। उसकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इसे भी पढें: Jharkhand Monsoon: रांची में इस दिन से होगी झमाझम बारिश, संथाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *