त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद Dr Ajay Kumar पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल रैली के दौरान उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में रैली पर पत्थरबाजी कर दी।इस हमले में डॉ अजय कुमार (Dr Ajay Kumar)घायल हो गए हैं।
झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने घटना की निंदा करते हुए इसे भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा भाजपा जिस प्रकार सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रही है जनता इसका जवाब भाजपा के अभिमान का 2024 में अंत करके देगी। हालांकि आरोप दोनों ओर से पत्थर चलाए जाने के लगाए गए हैं. .
ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला