लोकप्रिय अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं। उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है। सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
शुक्रवार की सुबह सुरेखा सीकरी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके मैनेजर ने मीडिया को बताया कि ‘आज सुबह 75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी का ह्रदय गति रुकने से से निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह जटिलताओं से जूझ रही थीं। परिवार वाले और केयर टेकर उनकी देखभाल कर रहे थे।
सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की हुई थीं शिकार
‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की शिकार हुई थीं। उस वक्त उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी। इससे पहले नवंबर 2018 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसकी वजह से वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं। सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादीसा का रोल किया था. इस रोल में सुरेखा को काफी पसंद किया गया था.
ये भी पढ़ें : इन राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनी है Two Child Policy, जानें कहां और किस रूप में है लागू