समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Mocha Cyclone: तबाही मचाने आ रहा चक्रवात मोचा, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

Cyclone Mocha coming to wreak havoc, Meteorological Department issued alert

Mocha Cyclone: मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है, क्योंकि आ रहा है बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवात ‘मोचा’। मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग पहले ही मोचा को लेकर चेतावनी जारी कर चुका था, लेकिन तब इस चक्रवात की सिर्फ उसने सम्भावना जतायी थी। मगर अब उसने इस साल के पहले चक्रवाती तूफान मोचा के आने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ मौसम विभाग ने यह भी बताया कि यह तूफान कहां-कहां से होकर गुजरेगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मोचा का प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल विशेष पड़ेगा। इसलिए उसने इन दोनों राज्यों के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

9 मई को दस्तक देगा चक्रवात मोचा

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 9 मई को दस्तक दे सकता है। तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश आने के आसार बने हुए हैं। फिर भी मौसम विभाग को चक्रवात की गति का आकलन करने में दो-तीन दिन लगेंगे। मौसम विभाग 7 मई चक्रवात की सटीक जानकारी देने में सक्षम हो सकेगा।

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि यह एक ग्रीष्मकालीन चक्रवात है। ग्रीष्मकालीन चक्रवातों के रास्ते का पूर्वानुमान लगाना बहुत कठिन है। यही कारण है कि इसका कम दबाव का क्षेत्र, इसकी गति और इसकी दिशा के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिर भी इस चक्रवात के ओडिशा तट को प्रभावित करने की सम्भावना है

यमन ने रखा है चक्रवात का नाम ‘मोचा’

आने वाले इस चक्रवात के नामकरण का जिम्मा क्रम के अनुसार यमन का है। यमन ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात का नाम ‘मोचा’ रखा है। यमन ने लाल सागर तट पर अपने एक बंदरगाह शहर ‘मोचा’ (Mocha Cyclone) के नाम पर चक्रवात के इस नाम को सुझाया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: छात्र देते हैं परीक्षा तो फिर शिक्षक क्यों नहीं? लीजिए हो गया आदेश जारी

Related posts

Jharkhand Panchayat Chunav: रांची के चार प्रखंडों की मतगणना शुरू, 888 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला   

Manoj Singh

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ भारतीय छात्र, इंडियन आर्मी का बनना चाहता था हिस्सा

Sumeet Roy

डाउनफॉल की ओर अडाणी! RBI ने सभी बैंकों से मांगी अडाणी ग्रुप के कर्जों की जानकारी

Pramod Kumar