समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

कमजोर पड़ा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, मालदीव ने रखा था नाम ‘मिधिली’

Cyclone in Bay of Bengal weakened, Maldives named it 'Midhili'

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात से बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के प्रभावित होने का खतरा था, लेकिन फिलहाल यह खतरा टल गया है। मौसम विभाग ने ‘मिधिली’ नामक चक्रवात के 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र तट की बढ़ने की जानकारी दी थी। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के बांग्लादेश के तट से टकराने के साथ पश्चिम बंगाल के सुंदरबन से होकर गुजरने का अंदेशा था। इसका असर ओडिशा के भी कुछ क्षेत्रों में पड़ने की सम्भावना भी जतायी गयी थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब यह चक्रवात कमजोर पड़ गया है।

मिधिली चक्रवाती तूफान से गहरे दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। चक्रवात के समुद्री तट तक पहुंचने से पहले त्रिपुरा, मिजोरम में बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को यहां बारिश नहीं हुई है। जबकि शुक्रवार को दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश तट को पार करने के बाद चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर पड़ गया है और फिलहाल यह अगरतला से दक्षिणपूर्वी दिशा की तरफ 50 किलोमीटर समुद्र में स्थित है।

इस चक्रवात को ‘मिधिली’ नाम मालदीव द्वारा दिया गया था। बता दें कि भारतीय हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफानों का नाम रखने के लिए एक फॉर्मूला निर्धारित है। इस क्षेत्र के चक्रवातों के नाम 13 देश बारी-बारी से रखते हैं। इनमें भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, थाइलैंड, श्रीलंका, ईरान, कतर, सऊदी अरब और यमन शामिल हैं। इस बार मालदीव की बारी थी। इसके अनुसार अगले 25 सालों तक के लिए चक्रवातों के नाम की सूची तैयार है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: World Cup: कोच राहुल द्रविड़ दोहरायेंगे ‘चक दे इंडिया’, 2003 में हारे थे आस्ट्रेलिया से, 2023 में लगायेंगे नैया पार