समाचार प्लस
BPSC news Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Cricketer Moomal Mehar Video:”उसे देखें! चैंपियन! ब्रावो!” गजब की बैटिंग, बकरी चराने वाली लड़की ने छुड़ाए सबके छक्के, सचिन भी हैरान

image source : social media
Cricketer Moomal Mehar Video: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) में एक युवा बकरी चराने वाली लड़की मूमल मेहर (Moomal Mehar) का गजब के शॉट्स (amazing shots by rajsthani girl) खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी ध्यान खींचा है। जब यह वीडियो सचिन ने देखा तो वह भी हैरान रह गए और क्रिकेट के भगवान को यह वीडियो इतना पसंद आया कि वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। क्लिप में लड़की (Moomal Mehar) कुछ लड़कों के साथ खेलती दिख रही है और धड़ाधड़ चौके-छक्के मारती नजर आ रही है। मूमल के घर की माली हालत ठीक नहीं है और वह बकरियां चराती है।

“कल ही तो नीलामी हुई.. और आज मैच भी शुरू?”

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए तेंदुलकर (sachin tendulkar)ने लिखा- कल ही तो नीलामी हुई.. और आज मैच भी शुरू? क्या बात है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्विटर पर उसी क्लिप को कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा- अविश्वसनीय शॉट्स! बाड़मेर की यह युवा लड़की जिस तरह से गेंद को आसानी से पूरे मैदान में मार रही है, उसे देखें! चैंपियन! ब्रावो!”


वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए तेंदुलकर ने लिखा- कल ही तो नीलामी हुई.. और आज मैच भी शुरू? क्या बात है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्विटर पर उसी क्लिप को कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा- अविश्वसनीय शॉट्स! बाड़मेर की यह युवा लड़की जिस तरह से गेंद को आसानी से पूरे मैदान में मार रही है, उसे देखें! चैंपियन! ब्रावो!”

इंटरनेशनल क्रिकेटरों से होने लगी तुलना 

इस बीच वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उसकी तुलना इंटरनेशनल क्रिकेटरों से करनी शुरू कर दी है। सूर्यकुमार यादव से तुलना करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वह स्काई का फीमेल वर्जन लग रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा- सूर्य कुमार यादव कौन?

ऐसे ऐसे आ रहे कमेंट 

कमेन्ट में को कह रहा है कि 100 डॉलर की शर्त लगाता हूं, वह भारत के लिए खेलने वाली है और एक सुपरस्टार होगी, तो किसी ने उसकी तुलना लेग साइड पर इतने नियंत्रण के बीच खेलने पर रिजवान भाई से तुलना कर दी। फिलहाल मूमल सोशल मीडिया की स्टार बनी हुई है। मूमल बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी करती है।

ये भी पढ़ें :ICC की बड़ी गलती ने टीम इंडिया को 6 घंटे का बनाया बादशाह, अभी टेस्ट में टॉप पर है आस्ट्रेलिया

 

Related posts

Hockey World Cup 2023: हॉकी प्रेम मुख्यमंत्री हेमंत को खींच कर ले गया ओडिशा, विश्व कप हॉकी फाइनल का लिया आनंद

Pramod Kumar

बिहार : इस कॉलेज में गर्ल्स को अजीब फरमान, ‘जुल्फें ना लहरा के चलिए’ बोलीं छात्राएं -तालिबानी कानून बर्दाश्त नहीं

Manoj Singh

Happy Kiss Day: छू लेने दो नाज़ुक होंठों को… फोरहेड से फ्रेंच तक, हर Kiss का है अलग मतलब

Manoj Singh