छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों ने लगातार शिकंजा कस रखा है। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ फिर बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। खबर है कि सुकमा जंगल में सुरक्षाबलों ने अभियान चला रखा है। करीब 500 जवानों ने जंगल को घेर रखा है। सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सलियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान चलाया है। इलाके में रुक-रुककर हो रही फायरिंग के बीच दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।
सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला था कि सुकमा के एक घने जंगल में कई बड़े नक्सली कमांडर मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यह घेराबंदी की है। जंगल में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जैसे ही जवानों ने इलाके में दबाव बनाया, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें दो नक्सली मारे गये।
बता दें कि इस ऑपरेशन में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस शामिल है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु ने किया मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को सम्मानित