न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच झारखंड में भी संक्रमण पैर पसारने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 11 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान झारखंड में भी 29 नये मरीज पाये गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जो आंकड़े जारी किये हैं उसके अनुसार देश में इस समय 40,215 एक्टिव मामले हैं।
झारखंड की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए मरीज सामने आए हैं। झारखंड में इस समय कुल 99 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए मरीजों में रांची में 9, देवघर में 4, दुमका में 2, लोहरदगा में 4, पश्चिमी सिंहभूम में 2, पूर्वी सिंहभूम में 3, गढ़वा में 1, हजारीबाग में 2, खूंटी में 1, कोडरमा में 1, लातेहार में 1 और रामगढ़ में 1 शामिल हैं। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: पूजा सिंघल ने ED कोर्ट में किया सरेंडर, 2 महीने की अंतरिम जमानत के बाद फिर पहुंचीं जेल