न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
नेजल वैक्सीन यानी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन को केंद्र सरकार ने शुक्रवार मंजूरी दे दी है। दुनिया में कोरोना का आतंक मचा हुआ है ऐसे में भारत में कोरोना की आशंकाओं के बीच यह एक बड़ी खबर है। देश में नेजल वैक्सीन का उपयोग बूस्टर के रूप में किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि नेजल वैक्सीन को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। लेकिन इस वैक्सीन को सबसे पहले निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराया जायेगा। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है। भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम BBV154 है।
बिना निडिल के नाक के सहारे दी जायेगी वैक्सीन
नेजल वैक्सीन, नाक के माध्यम से दी जाती है, इसके लिए निडिल की आवश्यकता नहीं होगी। वैक्सीन नाक के भीतर जाकर शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करके वायरस के प्रवेश करते ही उसे निष्क्रिय कर देगी।
यह भी पढ़ें: COVID-19: IIT कानपुर ने दी खुशखबरी!, 98% भारतीयों को डरने की नहीं है जरूरत, क्योंकि…