न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
पिछले चार दिनों से कोरोना के केस में गिरावट रही थी तो लग रहा था कि अब कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेकिन गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसमें कोरोना संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आये हैं। बुधवार को करीब 7600 नये कोरोना केस सामने आये थे। पिछले करीब आठ महीनों में यह आंकड़ा ज्यादा है। देशभर में इस समय कुल एक्टिव मामले 65,286 पर पहुंच गए हैं। यह आंकड़ा फिर डराने लगा है। क्योंकि कोरोना के आ रहे नये केस और ठीक होन वालों के आंकड़ों में अब भी असमानता है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 40 मरीजों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसको लेकर चौकन्ना है।
झारखंड में कोरोना के 51 नए केस मिले, एक्टिव केस 264
झारखंड में कोरोना के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। राज्य में गुरुवार को 51 नये कोरोना के मरीज मिलने से कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 264 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रांची में 14, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में 8-8, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह एवं गोड्डा में 1-1, देवघर में 9, हजारीबाग में 3, लातेहार, रामगढ़ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में 1-1 मरीज मिले है। आज के जारी आंकड़ों के बाद राज्य में सबसे अधिक 72 एक्टिव केस राजधानी रांची में है।
यह भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर पद की रेस 7 नाम, सबसे आगे कौन?
सीएम Hemant Soren बोले- बिहार-यूपी के लोग साजिश के तहत झारखंडी हित में बनी नीतियों को ले जाते हैं न्यायालय