न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
देश में बढ़ रहे कोरोना का असर झारखंड पर भी होने लगा है। झारखंड में बढ़ते कोरोना के असर से सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। नये जारी आंकड़ों के अनुसार इस समय झारखंड में 355 सक्रिय मामले हैं। जबकि तीसरी लहर खत्म होने के 141 दिनों पर कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। रांची के ओरमांझी के रहने वाले वृद्ध की मौत हुई है जिसका मेदांता में इलाज चल रहा था। 355 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 126 केस हैं।
मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 43 मरीज स्वस्थ तो हुए, लेकिन राज्य के नौ जिले से कोरोना के 52 नए मरीज भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से 1, धनबाद से 1, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम में 6, गुमला से 4, कोडरमा से 1, रांची से 23, सरायकेला से 14 और सिमडेगा से 1 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 112 हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।