न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड में कोरोना धीरे-धीरे ही सही, हर रोज बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से 50 के करीब हर रोज नये संक्रमित सामने आ रहे हैं। मरीजों की संख्या में प्रतिदिन हो रही वृद्धि चिंता बढ़ा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जो आंकड़े जारी किये हैं, उनमें पूरे राज्य में कोरोना के 49 नए मरीज मिले हैं। नये संक्रमितों की संख्या सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 309 हो गये हैं। जहां तक राज्यों में प्रसार की बात है तो राज्य के 24 जिलों में से 20 जिले अब इस संक्रमण के जाल में फंस चुके हैं।
क्या है जिलों में संक्रमण का हाल?
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची में 10, बोकारो में 3, चतरा, गोड्डा, गुमला और पलामू में 1-1 एवं देवघर में 7 नये मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 9, गिरिडीह में 4, हजारीबाग में 2, लातेहार में 4 और लोहरदगा में 6 मरीज मिले हैं। राज्य भर में कोरोना के 24 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 81 एक्टिव केस राजधानी रांची में हैं।
यह भी पढ़ें: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! JSSC ने जारी किया कैलेंडर, मई महीने से आने लगेंगे भर्ती के विज्ञापन