समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

1932 झारखंड में लागू करा कर रहूंगा, समाप्त हुए बजट सत्र में सीएम हेमंत की दो टूक, भाजपा को लिया आड़े हाथ

Will continue to implement 1932 in Jharkhand, CM Hemant bluntly in the ended budget session

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया।  सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में भाजपा के किये गये हंगामा का एक-एक कर जवाब दिया। सीएम ने सदन में नियोजन नीति और सरकार की योजनाओं सहित कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात तो रखी साथ ही स्पष्ट कहा की नियोजन नीति पर उनकी सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है। 1932 हमारा था, हमारा है और आगे भी हमारा रहेगा। हमारी सरकार झारखंड में 1932 लागू करा कर रहेगी।

स्थानीय नीति को लेकर भाजपा पर दागे सवाल

मुख्यमंत्री ने 1932 खतियान और नियोजन नीति को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 1932 की की बात करती है, लेकिन 1932 के विरोध में हाई कोर्ट भी जाती है। भाजपा पहले बताए कि वह 1932 के समर्थक है या 1985 की। जब हम झारखंड के लोगों के लिए थर्ड और फार्थ ग्रेड की नौकरी के लिए कानून बनाते हैं तो यही लोग विरोध करते हैं। वर्तमान सरकार ना राज्य में किसी की जातपात पर राजनीति करती है ना इन्हें अलग ढंग से देखते हैं।

केन्द्र ने राज्य सरकारों को भिखमंगा बनाकर रख दिया है

हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने राज्य सरकारों को भिखमंगा बनाकर रख दिया है। महंगाई में रॉकेट का इंजन लग गया है, यह ठहर नहीं रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान पर हैं। कहीं पर भी एक भी जगह गरीब, किसान, मजदूर को राहत दी गयी है।

किसान, मजदूर, व्यापारी खड़े नहीं हो पा रहे

हेमंत सोरेन ने केन्द्र के अमृतकाल पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि कौन हैं जो अमृत पी रहा है। यह कैसा अमृत काल है। इन लोगों के आते ना किसान, ना मजदूर, ना व्यापारी अपने पैरों में खड़े नहीं हो पा रहा। पांच वर्षों में 76 प्रतिशत एमएसएमई को कोई मुनाफा नहीं हुआ आमदनी घट गयी। आज देश में 45 करोड़ बेरोजगार हो गये हैं। ऐसा लगता है दो-पांच व्यापारी ही विधान बन गये हैं।

हमारा 1 लाख 12 हजार करोड़ का बकाया नहीं दे रहा केन्द्र

कोयले में 1 लाख 12 हजार करोड़ भारत सरकार के पास बकाया है। जब पैसा मांगो तो ईडी, सीबीआई लगा देते हैं। रसोई गैस की कीमत दोगुना किसने किया। दाल-चावल का दाम किसने बढ़ाया। इन लोगों ने तो एलआईसी को भी बेच दिया। अब सरकारी कर्मचारी भी जिनका पैसा एलआईसी में है, वह डर रहे हैं।

सरहुल, रामनवमी, रमजान की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सदन में सभी सदस्यों को सरहुल, रामनवमी, रमजान की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: देशभर से जुड़ा है झारखंड के नशे का कारोबार, ATS ने बड़ी मात्रा में अफीम के साथ दबोचे 3 तस्कर तो खुला राज

Related posts

भारतीय डाक विभाग: ‘कबूतर’ अब बन चुका है ‘बाज’, सेवाओं में जोड़ रहा नित नये आयाम

Pramod Kumar

Jharkhand Cabinet Reshuffle: झारखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Manoj Singh

Dumka Crime News: झारखंड के दुमका में मां-बेटी के साथ अमानवीय हरकत, लोगों ने भरी पंचायत में अर्धनग्न कर पीटा

Sumeet Roy