लोहरदगा में ASI को सिपाही ने मारी गोली, छुट्टी नहीं मिलने से बौखलाये जवान ने खेला खूनी खेल, खुद को कमरे में बंद कर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा

लोहरदगा। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। लोहरदगा में ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ASI का नाम अनंत सिंह है। हत्या की इस वारदात को उसी थाने के सिपाही ने अंजाम दिया है। आरोपी सिपाही का नाम अनंत सिंह मुंडा है। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद गोलीबारी की ये वारदात हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अनंत सिंह मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी ने अपने सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना की सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आरोपी अनंत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। आरोपी नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष का बॉडीगार्ड है। उपाध्यक्ष के बंगले की सुरक्षा में जवान को तैनात किया गया था।

खबर है कि आरोपी जवान ने कुछ दिन पहले छुट्टी की अर्जी भी डाली थी, लेकिन छुट्टी मंजूर नहीं हुआ था। इसी मामले में आक्रोश में आकर जवान ने फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी जवान ने उपाध्यक्ष के बंगले में ही खुद को बंद कर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इधर घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर आरोपी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *