समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राजनीति

Congress President Election: झारखण्ड के वोट किसके खाते में? मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर!

image source : social media

Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी वोटिंग हुई । 319 वोटर ने यहां अपने मतों का प्रयोग किया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीँ रमा खलखो, उमाशंकर अकेला, विधायक अनूप सिंह ने भी अपने वोट डाले।

मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में ही वोट पड़ने की संभावना 

मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी स्तर के नेता वोट देने और दिलाने की बात की चर्चा ज्यादा रही । झारखंड में कांग्रेस के 319 डेलीगेट्स में से अधिकतर डेलीगेट्स तक यह संदेश पहुंच चुका था कि मल्लिकार्जुन खड़गे ही सोनिया गांधी की पसंद हैं। ऐसे में  उनके पक्ष में अधिक वोट पड़ने की संभावनाएं नजर आ रही है।

शशि थरूर को क्या मिल पाएंगे वोट ? 

इधर, प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से शशि थरूर के पक्ष में मतदान करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई थी।  हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार झारखंड से मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। चूंकि शशि थरूर के चुनाव प्रचार अभियान के लिए प्रदेश स्तर का कोई सीनियर नेता सामने नहीं आया था। इसी बात से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन्हें यहाँ के डेलिगेट्स के वोट मिलने की उम्मीद नहीं है।

19 अक्टूबर को होगी मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव में देशभर में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल से लगना शुरू हो रहा है स्मार्ट मीटर, आ चुके हैं 45 हजार स्मार्ट मीटर

 

 

 

Related posts

Paralympics: एक दिन में दो रजत, भाविना के बाद निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता सिल्वर

Pramod Kumar

Hurray: Covid पर Good News: 19 अप्रैल तक पहले जैसी नॉर्मल लाइफ फिर होगी शुरू, ये हम नहीं कह रहे…

Pramod Kumar

99 प्रतिशत लोगों को लग रहा है कि ये गधा है, मगर इसकी सच्चाई कुछ और है, आपको क्या लगता है…10 मिनट में बताएं

Manoj Singh