भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई मौतें
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक दुःखद खबर आयी है। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें फिल्लौर के विर्क हॉस्पिटल पहुंचा गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद राहुल गांधी ने आज के लिए यात्रा को स्थगित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी चल रहे थे। शायद तेज गति से चलने के कारण उनकी धड़कनों की गति तेज हो गई और वह नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी देते हुए दुःख व्यक्त किया।
भारत जोड़ो यात्रा में और भी हुई हैं मौते
बता दें, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। भारत यात्रा जब महाराष्ट्र में थी, तमिलनाडु के पी.गणेशन (62) की एक ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। तंजावुर के गणेशन पोनरामन अपने रात को नांदेड में आयोजित सभा समाप्त होने के बाद रात्रि विश्राम के लिए शिविर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में ही कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी।
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जब राजस्थान में थी। हिमाचल के लाहौल स्पीति से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने गए कांग्रेस नेताओं की बस हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी होंगे परमानेंट, केन्द्र के निर्देश के बाद झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला