विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस को एक बार फिर करारी मात दी है। अबकी बार निकाय चुनावों में बीजेपी ने 10 नगर निगमों में से 9 पर जीत दर्ज की है। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। यानी नगर निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद के लिए उपचुनाव भी हुए।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट में 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर