समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची राजनीति

Congress Expelled Four Leader: अनुशासनहीनता मामले में कांग्रेस के चार नेता छह साल के लिए पार्टी से निलंबित

Congress Expelled Four Leader

Congress Expelled Four Leader: प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने और पार्टी विरोधी कार्यों में लगे रहने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस ने चार नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है (Congress Expelled Four Leader)। इनमें आलोक दुबे (alok dubey), लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू (rajesh gupta) और साधु चरण गोप शामिल हैं।

निलंबित किए गए चारों नेता पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहने का आरोप लगा था। इन्होंने उन्हें हटाने के लिए मोर्चा भी खोल दिया था। चारों नेताओं ने राजेश ठाकुर (rajesh thakur) के गृह जिले बोकारो में जाकर रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।  इसके बाद अनुशासन समिति ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।  लेकिन इन चारों ने अपना पक्ष नहीं रखा। 08 जनवरी 2023 को प्रदेश अनुशासन समिति ने दो प्रदेश महासचिव सहित पांच पदाधिकारियों को दल से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की अनुशंसा की थी।  इनमें से एक सुनील सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर माफी मांग ली थी।

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होना मुख्य वजह सामने आई है। इसके साथ ही कथित तौर पर कांग्रेस के इन नेताओं को अनुशासन समिति ने चेतावनी भी दी थी बावजूद इसके प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला था। बताया जा रहा है कि इन नेताओं से 21 दिसंबर 2022 को स्पष्टीकरण भी पूछा गया था, लेकिन 14 दिनों में सभी जवाब असमर्थ रहे, जिसके चलते एक महीने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी लेकिन प्रावधान के तहत समिति ने स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें : Ramgarh: चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से मिले 10 लाख रुपये, पुलिस ने किया जब्त

Congress Expelled Four Leader

Related posts

Ira Khan’s Valentine day: आमिर खान की बेटी आइरा वैलेंटाइन डे पर हुईं रोमांटिक, मंगेतर के साथ शेयर की तस्वीरें

Manoj Singh

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने यूपी में जारी की पहली List, आजम खान रामपुर से लड़ेंगे चुनाव

Sumeet Roy

ईडी की इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर दूसरे दिन भी चल रही छापेमारी, सम्पत्ति सीज करने की तैयारी

Pramod Kumar