कांग्रेस भी आयी चुनावी मोड में, राहुल के आने के बाद कांग्रेस जारी करेगी पहली सूची

गुलाम अहमद मीर के पहुंचे रांची, 19 अक्टूबर के बाद जारी होगी पहली सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए कांग्रेस भी अब रेस हो गयी है। 18 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने वाली है। इसलिए कांग्रेस जल्द से जल्द उम्मीदवारों की सूची तैयार कर लेना चाहती है ताकि चुनाव की तैयारियों में उसके बाद जुटा जा सके।

जम्मू कश्मीर में अपना चुनाव जीतने के बाद झारखंड कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच गये है। उनके साथ झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी पहुंचे है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद मीर ने संकेत दिया कि 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची आ रहे हैं। उनके रांची आने के बाद 19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची प्रत्याशियों का जारी कर देगा। मीर ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गयी है।

इंडी गठबंधन की चुनावी हलचल बढ़ी

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन की राजनीतिक हलचलें बढ़ गयी हैं। गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे हैं। 18 अक्टूबर को राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचेंगे। अपने रांची दौरे पर तेजस्वी यादव सीएम हेमंत सोरेन के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वह सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची आएंगे। राहुल गांधी डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, संविधानविदों, शिक्षाविदों सहित करीब पांच सौ प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी और गठबंधन दलों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का निकला जुलूस, होम ग्राउंड पर 46 रनों पर ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *