Complaint against Sonia Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. दोनों नेताओं के खिलाफ जनजाति सुरक्षा मंच की तरफ से झारखंड की राजधानी रांची के एससी- एसटी थाना में लिखित शिकायत की गई. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है. जनजाति सुरक्षा मंच संगठन की महिला प्रमुख अंजलि लकड़ा की तरफ से ये शिकायत दर्ज कराई गई है.
31 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा था राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं. वह मुश्किल से बोल पा रही थीं. इस दौरान सोनिया गांधी ने कथित तौर पर ‘Poor Lady’ शब्दों का प्रयोग किया.