लातेहार (Latehar) : खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) सीएम (Hemant Soren) ने लातेहार में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल से वह सरकार चला रहे हैं। मजबूती के साथ सरकार चल रही है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है लेकिन विपक्ष सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार व्यापारियों की सरकार है. सरकार अपने व्यापारिक मित्रों को लाभ देने के लिए सरकारी संपत्तियों को बर्बाद कर रही है. यदि ऐसा ही चला तो हमारा देश भी श्रीलंका (sri lanka) बन जाएगा.
बाहर के कुछ लोग झारखंड के लोगों को सत्ता में देखना ही नहीं चाहते
मंगलवार को लातेहार में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम (khatiyani johar yatra) में मुख्यमंत्री (Hemant Soren) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खतियानी जोहार यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के मूल निवासियों के अधिकार और हक की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि झारखंड के बाहर के कुछ लोग झारखंड के लोगों को सत्ता में देखना ही नहीं चाहते. राज्य गठन के बाद सबसे पहले बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया गया. परंतु उन्हें भी 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया. उसके बाद अर्जुन मुंडा आए, परंतु उन्हें भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया.
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए DGP