समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Ranchi : सीएम Hemant Soren ने की फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा-कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम करें स्मूद, तय समय में पूरा हो काम

image source : social media

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री (Hemant Soren) ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री (Hemant Soren)  ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री (Hemant Soren) ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है, तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव  सुनील कुमार मौजूद थे।

 ये भी पढ़ें : Jharkhand: स्पीकर कहते रहे हमें भी सवालों की बोहनी करने दें, भाजपा ने कहा- मुख्यमंत्री से दिलवायें जवाब

Related posts

Birthday Special: देश को हॉकी का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाला झारखंड का हीरा मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा

Pramod Kumar

Airtel का धमाकेदार ऑफर! अब केवल इतने रुपए में किसी भी TV को बना सकते हैं Smart

Sumeet Roy

Weather News Ranchi: रांची में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, बढ़ गई ठंड

Manoj Singh